चम्पा देवी पार्क में आयोजित विशाल रैली में बस्ती से जायेगे कार्यकर्ता - अंकुर वर्मा
अंकुर वर्मा ने तय की सभी की जिम्मेदारी
बस्ती। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा-हम वचन निभाएंगे’ कार्यक्रम की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि 7 अक्टूबर को अयोध्या से चलकर प्रतिज्ञा यात्रा बस्ती पहुंचेगी और रात्रि विश्राम के बाद 8 अक्टूबर को रूधौली में सभा के बाद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज के लिये रवाना होगी। इसी क्रम में 12 अक्टूबर को गोरखपुर के चम्पादेवी पार्क में आयोजित विशाल रैली में हिस्सा लेने के लिये बस्ती के कांग्रेसजन बस एवं अन्य साधनों से पहुंचेगे।कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी कर्मराज यादव ने ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा-हम वचन निभाएंगे’ की विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि यात्रा का उद्देश्य आम जन से जुड़कर उनकी समस्याओं की पहचान करना और संघर्ष की रूप रेखा बनाना है। बताया कि समूचे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 12 हजार किलोमीटर तक यात्रा निकलेगी जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ ही अनेक वरिष्ठ नेता करेंगे। यात्रा में ग्राम पंचायत, न्यायपंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं को जोडा जा रहा है।
कांग्रेस प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि प्रतिज्ञा यात्रा की तैयारी बैठक में न्याय पंचायत, ब्लाक, एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों में दायित्वों का वितरण किया गया। 12 अक्टूबर को हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गोरखपुर मंें आयोजित रैली में हिस्सा लेंगे जिसे प्रियंका गांधी सम्बोधित करंेगी।
‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा-हम वचन निभाएंगे’ कार्यक्रम की तैयारी बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, अनिरूद्ध त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, कौशल त्रिपाठी, विश्वनाथ चौधरी, साधू शरन आर्य, हाजी अब्दुल वहाब, कर्नल ए.के. सिंह, प्रशान्त पाण्डेय, गायत्री गुप्ता, प्रमोद द्विवेदी, सचिन शुक्ल, नर्वदेश्वर शूक्ल, डा. शीला शर्मा, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, संदीप श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अमित सिंह, अफजाल अहमद के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment