<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 19, 2021

1202 मरीजों का 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर निःशुल्क हुआ इलाज

 - मुख्यमन्त्री आरोग्य मेले में मरीजों को घर के नजदीक इलाज की सुविधा

- कोविड हेल्प डेस्क में आए 924 मरीजों में 321 की आरटीपीसीआर जांच

संतकबीरनगर। कोविड-19 पर काफी हद तक नियंत्रण पाने के बाद मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन दोबारा शुरू हुआ। जिले के सभी पीएचसीसीएचसी और स्वास्थ्य उप केंद्रों पर आयोजित इस मेले में 1202 मरीजों की निशुल्क जांच और दवाइयां दी गईं। कोविड हेल्प डेस्क में कुल 924 लोग आए जिनमें से 321 की आरटीपीसीआर जांच की गई।


 

रविवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इन्द्र विजय विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि बीते कई महीनों कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित नहीं हो पा रहा था। फिलहाल खुशी की बात है कोविड प्रोटोकाल के साथ यह आयोजन हम दोबारा करने का प्रयास कर रहे हैं। कोरोना काल ने हमें यही सिखा दिया है कि स्वास्थ्य अब हमारी प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही हम सभी के लिए घातक होगी। इसलिए मेरी अपील है कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए लोग मेले में आएं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इन्द्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया । मेला कराने का उद्देश्य स्पष्ट है कि एक ही छत के नीचे लोगों को अधिकाधिक स्वास्थ्य सुविधाएंजांचउपचार और दवाएं आदि उपलब्ध हो। हमारा प्रयास है कि इस मेले से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों। उन्होंने बताया कि मेला परिसर में प्रवेश करने से पूर्व प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है। मेले में मास्क और सेनिटाइजर की भी व्यवस्था है। सभी लोग सहयोगात्मक व्यवहार करें। इससे जांचउपचार और दवाओं आदि की सुविधा आसानी से मिल सकेगी। 

 

लाभार्थियों ने सराहा

चुरेब के निवासी सुरेश ने बताया कि मैं मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला के आयोजन से बहुत संतुष्ट हूं। यहां तो घर के सभी लोग एक साथ आकर अपना-अपना इलाज करवा सकते हैं। मैंने भी अपनी समस्या पर डॉक्टर से परामर्श ले लिया।  

 

 

मेला में मिलीं सुविधाएं

 

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में गोल्डन कार्ड बनवानेगर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्शपूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकताजन्म पंजीकरण परामर्शनवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएंबच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबीमलेरियाडेंगूफाइलेरियाकुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारीजांच एवं उपचार की नि:शुल्क सेवाएं दी गई। पीएचसी पर जो जांचें नहीं हो पाईं उन मरीजों को जांच के लिए सीएचसी अथवा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

 

सबसे अधिक त्वचा के रोगी

इस मेले में 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर कुल 1202 लोगों की को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला। इसमें 433 पुरुष 579 महिलाएं और 190 बच्चे शामिल रहे। इनमें सांस के 81मधुमेह के 42त्वचा रोग के 241ब्लड प्रेशर के 49एनीमिया के 16लीवर के 17संभावित टीबी के 1प्रसव पूर्व जांच के 33 तथा अन्य रोगों के 722 रोगी पहुंचे। इनमें से 6 को मेडिकल कालेज 13 को नेत्र सर्जरी के लिए रेफर किया गया। 63 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages