<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 9, 2021

30 जून तक गन्ना सर्वेक्षण कार्य होगा पूरा

गोरखपुर । प्रदेश के गन्ना किसानों के बकाया गन्ना मूल्य के त्वरित भुगतान कराने हेतु  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश तथा मुख्यालय स्तर पर गन्ना मूल्य भुगतान का दैनिक अनुश्रवण करते हुए मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग  सुरेश राणा के निर्देश के क्रम में गन्ना एवं चीनी, आयुक्त  संजय आर भूसरेड्डी के स्तर से गन्ना मूल्य के भुगतान का दैनिक अनुश्रवण किया जा रहा है। वर्तमान में परिक्षेत्र-गोरखपुर में  रू.509.49 करोड़ का रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को कराया जा चुका है।
     उक्त निर्देश के क्रम में परिक्षेत्र-गोरखपुर की उप गन्ना आयुक्त श्रीमती उषा पाल ने बताया कि किसानों का गन्ना मूल्य के भुगतान कराने के लिए विभाग कृतसंकल्प है और इस दिशा में व्यवस्थाओं को बेहतर किये जाने हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। परिक्षेत्र गोरखपुर की चीनी मिलों ने पेराई सत्र 2020-21 का गन्ना मूल्य 509.49 करोड़ का भूगतान कर चुकी हैं जो कुल गन्ना मूल्य का 74.42 प्रतिशत है। अवशेष गन्ना मूल्य 175.13 करोड़ का भुगतान यथाशीघ्र करा लिया जायेगा । परिक्षेत्र-गोरखपुर की 5 चीनी मिलों ने पेराई सत्र 2020-21 में कुल 19.95 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन किया है।
     उन्होंने कहा कि वर्तमान में परिक्षेत्र गोरखपुर में गन्ना सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है जो  30 जून 2021 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। किसान बन्धुओं से अनुरोध है कि अपने गन्ना खेतों का सर्वेक्षण अवश्य करा लें और प्रत्येक किसान अपना घोषणा पत्र गन्ना विभाग की वेबसाइट 
enquiry.caneup.in पर आॅन लाइन भरें। यह कार्य किसानों के हित एवं सर्वेक्षण कार्य में शुद्धता एवं पारदर्शिता के लिए उठाये गये हैं।
        उप गन्ना आयुक्त गोरखपुर द्वारा मण्डल के सभी किसानों से अपील किया है कि कृषक गन्ना विभाग के डिजिटल प्रणाली के बेब पोर्टल
 www.canup.in मोबाइल एप एवं घोषणा पत्र भरने हेतु enquiry.caneup.in का इस्तेमाल करें जिससे कृषकों को घर बैठे उत्कृष्ठ डिजिटल सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके और किसानों को अनावश्यक भाग दौड़ से मुक्ति मिलने तथा गन्ना सर्वेक्षण कार्य एवं गन्ना विभाग की समस्त जानकारियों से अवगत हो सकें।

No comments:

Post a Comment

Pages