<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 9, 2021

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर केक काटकर मनाया गया नन्ही ज्योति का जन्मदिन

 - जिला महिला अस्पताल में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

- जिले के प्रभारी मंत्री मोती सिंह रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि


बस्ती। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला महिला अस्पताल में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। स्वास्थ्य विभाग व आईसीडीएस के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को उपहार दिया गया। छह माह पूरी कर चुकी बालिकाओं का अन्न प्राशन हुआ। इसी के साथ कुछ महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम भी हुआ। 

मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री मोती सिंह ने केक काटकर नन्ही ज्योति का जन्म दिन मनाया। एक दूसरे को केक खिलाई गई। कुल 25 बालिकाओं को पुरस्कार दिया गया, जिसमें उनकी जरूरत के सामान थे। अन्न प्राशन कार्यक्रम के साथ बालिकाओं के घर वालों को कटोरी-चम्मच व अन्य सामान दिया गया। डीएम सौम्या अग्रवाल, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने भी बालिकाओं को अन्न प्राशन कराया। प्रभारी मंत्री मोती सिंह ने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इन बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलवाईएगा। इनसे केवल घर का काम न लीजिएगा। उन्होंने कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित उनके सशक्तीकरण के लिए काफी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बालिकाएं अब अपने माता-पिता पर बोझ नहीं होंगी। मंत्री ने कुछ अभिभावकों से बात कर उनका हाल-चाल लिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। विधायक दयाराम चौधरी व रवि सोनकर ने कहा कि सरकार की जो योजनाएं है, उसका लाभ उठाएं। बालिकाओं को शिक्षित व संस्कारी बनाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि आज हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि पूरा देश महिला दिवस मना रहा है। आज केवल महिलाओं के कल्याण की बात हो रही है। संचालन सीडीपीओ मिथिलेश बौद्ध ने किया।

सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, सीएमएस डॉ. सुष्मिता सिन्हा, डॉ. सुधांशु, मैटर्न प्रसन्ना पांडेय, शैलेंद्र राय, अनीस अहमद, अनिल चौधरी, नीरज श्रीवास्तव, पंकज सहित अन्य कार्यक्रम में मौजूद रहे। 

वैक्सीनेशन के लिए बनाया गया महिलाओं के लिए अलग बूथ

महिला दिवस पर कोविड टीकाकरण बूथ पर भी महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था की गई। जिला महिला अस्पताल, सीएचसी हर्रैया व रुधौली में महिलाओं के लिए एक-एक बूथ बनाए गए थे। यहां पर केवल महिलाओं का ही टीकाकरण किया जा रहा था। जिला महिला अस्पताल में सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या दिखी। गांधी नगर की माया का कहना था कि महिला दिवस पर टीका लगवाना काफी गर्व की बात है। टीकाकरण कार्य में लगे सभी महिला स्टॉफ ही थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि शासन के निर्देश पर आज यह विशेष व्यवस्था की गई है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages