बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव के 16 वर्षीय किशोर संजय माझी को 01 मार्च को कुछ लोगों ने कचहरी से उस वक्त उठा लिया जब वह गांव की एक लड़की के साथ कोर्ट मैरिज करने आया था। यह बात किशोर की मां उर्मिला देवी ने बताया। इस मामले की जानकारी प्रार्थना पत्र देकर स्थानीय पुलिस से लेकर आला अफसरों तक दी गयी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई और न ही किशोर के बारे में कुछ सुराग मिला।
उर्मिला देवी
01 मार्च को दोनो कोर्ट मैरिज करने बस्ती कचहरी पहुंचे। साथ में उर्मिला देवी भी थीं। लड़के की उम्र कम होने के कारण कोर्ट मैरिज नही हुई, लेकिन यहीं से उनके बेटे को कुछ लोगों ने उठा लिया। आरोप लड़की के परिजनों पर है। तब से लेकर आज तक स्थानीय पुलिस से लेकर एसपी आफिस तक हर जगह प्रार्थना पत्र दिया कोई कार्यवाही नही हुई। परिजनों को आशंका है कि उनके बेटक के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। आरोपी भी आजाद घूम रहे हैं। पीड़ित मां उर्मिला देवी का कहना है कि उन्हे उनका बेटा सही सलामत चाहिये, जब उसकी उम्र शादी के योग्य होगी तो आगे देखा जायेगा।
No comments:
Post a Comment