- जनजागरूकता पर शास्त्री चौक पर आयोजित हुआ नुक्कड़ नाटक
- रोटरी क्लब बस्ती अध्यक्ष डॉ0 डी0 के0 गुप्ता ने हरी झंडी दिखा रथ को किया रवाना
बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन द्वारा रोटरी यात्रा का स्वागत विभिन्न स्थानों पर किया गया । रोटरी यात्रा के संयोजक रोटरी क्लब वाराणसी उदय के सचिन मिश्रा अध्यक्ष रहे। रोटरी यात्रा दल में रोट्रेक्ट कुशाग्र मिश्रा और उनकी टीम द्वारा प्लास्टिक, नशा ,यातायात ,नारी सशक्तिकरण, शिक्षा जागरूकता आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटक शास्त्री चौक पर प्रस्तुत किया गया । जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
रोटरी क्लब बस्ती के अध्यक्ष डॉ डी0के0 गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा रोटरी यात्रा जो वाराणसी से चलकर विभिन्न जनपदों में निकलेगी यह यात्रा बीज से विशाल वृक्ष बनने तक की यात्रा है जो प्रत्येक स्थिति में लोगों को अध्यात्मिक शारीरिक और मानसिक चेतना संपन्न बनाएगी । रोटेरियन अरुण कुमार ने अपने संबोधन में कहा आज के भौतिक युग में इस प्रकार की यात्रा लोगों में जन जागरण करेगी और निश्चित रूप से लोग आत्मचिंतन के लिए विवश होंगे और एक बदलाव करने में सक्षम होंगे ।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन मयंक श्रीवास्तव , रोटेरियन आशीष श्रीवास्तव, रोटेरियन सुयश मिश्रा, रोटेरियन ऋषभ राज, रोटेरियन विवेक वर्मा, अपूर्व शुक्ला, रोटेरियन डॉ एस के त्रिपाठी, रोटेरियन देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रोटेरियन राम विनय पांडे , रोटेरियन राजन गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में रोटरी यात्रा में सभी आगंतुक रोटेरियन तथा रो रोटरेक्टर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब बस्ती के अध्यक्ष डॉ डीके गुप्ता तथा अन्य रोटेरियन द्वारा रोटरी यात्रा को अगले पड़ाव अयोध्या के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


No comments:
Post a Comment