बस्ती । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जनपद के कलाकारों द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में जारी किये गये गीत और नृत्य ‘ख्वाब नये हम बुनते चले’ का लोकार्पण करते हुये कलाकारों का हौसला बढाया। कहा कि जनपद अनेक क्षेत्रों में गौरवशाली है। मास्टर शिव के निर्देशन में तैयार किये गये इस भाव नृत्य को सोशल मीडिया के साथ ही अनेक माध्यमों पर प्रसारित किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने मास्टर शिव, खुशी निरंजन, सुकृति चन्द्रा, काजल ठाकुर, आरोही, जिज्ञासा, कमलेश, उमाशंकर, उमंग, राहुल सोनकर, आदित्य, विशाल, रवि मिश्रा आदि का हौसला बढाया। गीत एवं स्वर शुभम गुप्ता, अश्विनी सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव, संगीत हासिम अहमद आजमी और छायांकन अर्जुन यादव ने किया। मास्टर शिव ने बताया कि नव रात्रि पर्व पर जारी किये गये ‘तू ही दुर्गा, तू ही काली’ को अपार सफलता मिली है। बताया कि कल्चरल क्यूट नृत्य धाम में छात्रों को निरन्तर नृत्य की शिक्षा दी जा रही है।

No comments:
Post a Comment