<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 3, 2021

सेवानिवृत्ति पर कामरेड के.के. श्रीवास्तव को दिया गया भाव पूर्ण विदाई

 बस्ती : बडौदा यू पी बैंक के अधिकारी कामरेड के.के. श्रीवास्तव सहायक महासचिव अरबिया के सक्रिय बैंकिंग सेवा से सेवानिवृत्त होने पर एक कार्यक्रम बैंक की ईम्पलाईज एवं अधिकारी संगठन की बस्ती इकाई ने संयुक्त रूप से ऋद्धि सिद्धि मैरिज हाल बस्ती मे आयोजित किया। इस अवसर पर बैंक मे प्रोन्नति प्राप्त अधिकारियों का भी सम्मान किया गया, जिसमें भावना , रजनी , सन्दीप पुरवाल, ज्ञान प्रकाश, अविनाश त्रिपाठी आदि भी उपस्थित रहे। इस समारोह में फेडरेशन महासचिव एस सी मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन द्विवेदी, फेडरेशन अध्यक्ष एल के सिंह , शिक्षक नेता उदय शंकर शुक्ला, ट्रेड यूनियन लीडर अशर्फी लाल, शिव सागर पान्डेय,नरेन्द्र देव मिश्रा, केके तिवारी, जेड यू खान, बैंक के राहुल प्रताप सिंह, शिवम्  श्रीवास्तव, सुमित राघव, सुब्रतसेन,राधवेन्द्र त्रिपाठी, सुरेश श्रीवास्तव , प्रदीप सिंह, जी.सी. चौरसिया, यशवीर सिंह, अमित राय, प्रवीन कुमार, ओ पी गुप्ता, रिटायर फोरमा से वंश गोपाल मिश्रा, पी के श्रीवास्तव, सी पी पान्डेय, जे एन त्रिपाठी ने अपने अनुभवों से अवगत कराते हुये विदाई दी।  

कार्यक्रम का संचालन विक्रम श्रीवास्तव, राज शुक्ला एवं दिलावर सिंह ने सन्युक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अन्त मे कामरेड केके श्रीवास्तव ने अपने सम्मान मे आयोजित कार्यक्रम में सभी आगुन्तको का आभार व्यक्त किया।


No comments:

Post a Comment

Pages