बस्ती : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के ईसीसीई में क्षमता संवर्धन हेतु बी .एल टी.प्रशिक्षण के दूसरे दिन के प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के सभागार में किया गया ।
बीएसए ने शिक्षण के प्रारंभ में शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थी पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण ग्रहण कर ब्लॉक स्तर पर पूरी क्षमता के साथ प्रशिक्षण प्रदान करें । प्रशिक्षण का उद्देश्य उन गरीब मजदूरों के बच्चों को लाभ पहुंचाना है जो भौतिक रूप से बहुत अधिक संपन्न नहीं है ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसआरजी सर्वेष्ट मिश्रा जिला समन्वयक प्रशिक्षण चन्द्रभान पांडे, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रामचन्द्र यादव सीडीपीओ दिलीप वर्मा, वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, रमेश शुक्ल, वंदना देवी अनुराधा पाण्डेय एवं एआरपी सूर्य प्रकाश शुक्ल अम्बिका पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment