बस्ती : सरदार सेना द्वारा रविवार को राज माता जीजाबाई, प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले और फातिमा शेख के जयंती अवसर पर बड़े वन के निकट स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को रेखांकित किया गया। इसी कड़ी में उनकी स्मृति में महिलाओं में ठंड से बचाव के लिये कम्बल एवं शाल का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि देश में शिक्षा की स्थिति पहले सर्वाधिक दयनीय थी किन्तु राज माता जीजाबाई, प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले और फातिमा शेख ने अपने समय काल में विपरीत परिस्थितियों से लोहा लेते हुये महिला शिक्षा की जो नींव डाली उसी का परिणाम है कि आज बेटियां सेना से लेकर विमान उडाने और ज्ञान, विज्ञान, शिक्षा के क्षेत्र में कदम कदम से मिलाकर आगे बढ रही है। कहा कि पूर्वजों की जयंतियां हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देती है। उन्होने महिलाओं में कम्बल, शाल का वितरण करते हुये कहा कि जरूरतमंदों की सेवा सबसे बडा धर्म है।
विशिष्ट अतिथि सुनीता ने महिलाओं के संघर्ष और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सरदार सेना के रमेश चन्द्र भारती, जिलाध्यक्ष प्रभाकर वर्मा, अनिल गौतम, अभिषेक, राजवीर, महेन्द्र, कृष्णकान्त, अनिल, सोनमती, विमला, दुर्गावती, चन्द्रकला, ज्ञानमती, विमलावती, अनीता, रामरती भारती, सरस्वती, उर्मिला, रीता, मीरा के साथ ही अनेक लोगों ने कम्बल, शाल वितरण में योगदान दिया।

No comments:
Post a Comment