<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 3, 2021

विधायक संजय प्रताप ने किया कान्हा गौशाला, पशु आश्रय स्थल का शिलान्यास

 

बस्ती : केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार गोवंश रक्षा के साथ ही बेसहारा पशुओं को सुरक्षा, सेवा  उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीर है। यह विचार सांसद हरीश द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में  रूधौली नगर पंचायत के अन्तर्गत वार्ड न. 14 शास्त्री नगर में आमी नदी के पास कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना स्थल का शिलान्यास करते हुये व्यक्त किया। कहा कि पशुओें का भी धरती पर समान अधिकार है। गोवंश और पशुओं की रक्षा के लिये सरकारी सहयोग के साथ ही जन मानस को भी अपनी रचनात्मक भूमिका निभानी होगी।
विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि क्षेत्रीय नागरिक मांग कर रहे थे कि आमी नदी के पास कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय  स्थल बने। इसके बन जाने से किसानों को आवारा पशुओं से मुक्ति मिलेगी और फसलों की सुरक्षा हो सकेगी। बताया कि शिलान्यास के साथ ही निर्माण कार्य आरम्भ हो गया है। स्थानीय नागरिक भी नजर रखे कि कान्हा गौशाला गुणवत्तापूर्ण ढंग से बने और नागरिकों तक इसका लाभ पहुंचे।  कहा कि प्रदेश सरकार बेजुबान पशुओं, आवारा पशुओं के बेहतरी के लिये प्रयत्नशील है। निश्चित रूप से नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा। प्रयास होगा कि अति शीघ्र इसका लोकार्पण हो।
यह जानकारी देते हुये विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने बताया कि कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय स्थल के शिलान्यास अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, राजू पाण्डेय, सभासद शशांक पंकज, दीपक सिंह, विपिन पाण्डेय के साथ ही राकेश चौरसिया, राजेश पाल चौधरी, राकेश शर्मा, उमेश सिंह,  सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages