<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 30, 2021

जिले में सुख , शान्ति के लिए अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन


बस्ती।  चतुर्वेदी परिवार ने अपने ग्राम भिटहा में जिले के सुख शांति और समृद्धि के लिए महामृत्युंजय जाप के साथ अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया था । जिसका आज समापन समारोह था। समापन समारोह के अवसर पर चतुर्वेदी परिवार ने हजारों गरीबों में वस्त्र वितरण करते हुए हजारों युवाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने चतुर्वेदी परिवार के इस कार्य की सराहना किया। कार्यक्रम में जिले के दिग्गज हस्तियां भी नजर आई। समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी के नेतृत्व में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। आपको बता दें कि डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी के गांव भिटहा में जिले की सुख शांति और समृद्धि के लिए अखंड रामायण पाठ और महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया था। जिस का समापन समारोह था। समापन समारोह के दौरान कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वांचल के मालवी कहे जाने वाले डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी के पिता स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के प्रतिमा पर उनके बेटे सदर विधायक जय चौबे, समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी बड़े भाई जनार्दन चतुर्वेदी और पूर्व ब्लाक प्रमुख नाथनगर व बस्ती से विधानसभा प्रत्याशी राकेश चतुर्वेदी ने पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद चतुर्वेदी परिवार ने सदर विधायक जय चौबे, डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने हजारों गरीबों में साड़ी और नगदी वितरित करते हुए सम्मानित किया वही जिले के सैकड़ों गांवों से पहुंचे नौजवानों का चतुर्वेदी परिवार ने साल और पुरस्कार वितरित करते हुए नौजवानों का सम्मान बढ़ाया। वही प्रीतिभोज के माध्यम से बस्ती मण्डल के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण करते हुए चतुर्वेदी परिवार की जय कार की। कार्यक्रम चार चांद लगाने के लिए भजन गायक गोरखनाथ मिश्रा की टीम ने जहां लोगों का मनोरंजन किया वहीं बिरहा  कलाकार जंगी यादव ने पूरे कार्यक्रम में अपने कला का समा बाधा।अखंड रामायण पाठ के समापन अवसर पर जिले की कई चर्चित हस्तियां मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान सुबोध चंद यादव, युवा समाजसेवी दानिश खान, छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, युवा नेता निहालचंद पांडे, अंकित पाल, आलोक उपाध्याय, रविन्द्र यादव, अभयानंद सिंह, गामा यादव,झाले प्रधान सहित हजारों युवाओं की टोली मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

Pages