<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, December 28, 2020

महिला शिक्षा मित्र के पिटाई का मामलाः

 मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर शिक्षा मित्रों ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती : लालगंज थानार्न्तगत बनकटी विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय कथरूआ में प्रधानाध्यापक मोहम्मद अजीज और उसके परिजनों द्वारा शिक्षा मित्र अर्चना यादव को बुरी तरह से मारने पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज न किये जाने एवं प्रधानाध्यापक के विरूद्ध कार्रवाई न होने से नाराज शिक्षा मित्रों ने सोमवार को शिक्षा मित्र संगठनों के पदाधिकारियों ने सन्तोष कुमार भट्ट के नेतृत्व में महादेवा विधायक रवि सोनकर और भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपते हुये सन्तोष कुमार भट्ट ने बताया कि शिक्षा मित्र अर्चना यादव जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड नं. 1 में भर्ती है, विपक्षी तरह- तरह का षड़यंत्र कर रहे हैं किन्तु अभी तक लालगंज पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है। मांग किया कि दोषी प्रधानाध्यापक मोहम्मद अजीज के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर शिक्षा मित्र को न्याय दिलाया जाय।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से रामपराग चौधरी वीरेन्द्र कुमार शुक्ल, मुक्तेश्वर यादव, रजनीश कुमार मिश्र, प्रवीन श्रीवास्तव, राघवेन्द्र उपाध्याय, भोला शुक्ला, राकेश उपाध्याय, कृष्ण कुमार तिवारी, सुमित कुमार श्रीवास्तव, राजनरायन सिंह, रामधनी चौधरी, बरसाती यादव, सन्तोष कुमार शुक्ल, बालेन्दु, अशद जमाल, अशोक सिंह, पवन शुक्ला, जगदीश प्रसाद, गंगाराम आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages