<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 22, 2019

मनाया विश्व शांति दिवस,सर्वधर्म प्रार्थना के साथ की गयी विश्व शान्ति की कामना

बस्ती। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा विकास क्षेत्र दुबौलिया के परिसर में  समारोह पूर्वक मनाया गया  विश्व शांति दिवस,रोपे गए   पौधे,सर्व धर्म प्रार्थना के द्वारा विश्व शांति की कामना की गई।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला स्काउट गाइड शिक्षक कुलदीप सिंह  ने कहा कि विश्व शांति दिवस की प्रासंगिकता तब और बढ़ जाती है जब आपसी सौहार्द कम होता दिखाई दे रहा हो,कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग में एक महत्वपूर्ण प्रमुख पर्व के रूप में विश्व शांति दिवस मनाया जाता है।
 विश्व शांति दिवस के अवसर पर जलवायु परिवर्तन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाये जाने की शपथ दिलाई गई। सर्वधर्म प्रार्थना के जरिये विश्व शान्ति की कामना की गई।
 पोस्टर प्रतियोगिता,वाद विवाद प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जलवायु परिवर्तन में बढ़ते हुए तापमान,गिरते हुए जल स्तर विकराल समस्या के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। इसे नियंत्रित करने के लिए पेड़ पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम में मैसेंजर ऑफ पीस के सम्बंध में जानकारी दी गई, और मैसेंजर ऑफ पीस का चिन्ह बनाकर विश्व शान्ति का संदेश दिया गया। घनश्याम पाण्डेय, आभा सिंह,रिंकु कुमार, देवांश पांडेय, प्रीति राज,अंजू,पूजा आदि ने   अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए,पॉलीथिन का प्रयोग न करने,दूसरे लोगों को जागरूक करने की शपथ  पूरे विद्यालय ने लिया ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages