बस्ती। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गौर थाना पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंगाराम निवासी हारनाखुरी तथा पंकज और अभिषेक चौधरी निवासी पोतनहरी थाना पैकोलिया को हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव, कांस्टेबल अभिषेक नाथ और हरिशंकर शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment