<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 1, 2026

सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ पूर्वोत्तर रेलवे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर शपथ ग्रहण एवं ई-प्लेज समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम के तहत किया गया।

महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी आदर्श खरे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में रेल अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान श्री खरे ने कहा कि सभी को अपने जीवन में सतर्कता बरतते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपना कार्य पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ करना चाहिए। जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने से समाज परिष्कृत होगा और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

समारोह के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों ने सतर्कता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक के माध्यम से ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता का संदेश दिया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

इस अवसर पर स्टेशन निदेशक रतन दीप गुप्ता सहित सतर्कता विभाग के अधिकारी, निरीक्षक एवं अन्य रेलकर्मी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण और नुक्कड़ नाटक के आयोजन के साथ ही सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages