<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, November 14, 2026

सामाजिक एकजुटता और शिक्षा से ही तय होगा नंद, सेन एवं सविता समाज का भविष्य - महेन्द्रनाथ यादव

- प्रेस क्लब सभागार में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में समाज के उत्थान, अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी पर हुआ मंथन


बस्ती। नंद, सेन एवं सविता समाज के गौरवशाली अतीत को याद करने के साथ वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श के लिए शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में समाज के प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने एकजुट होकर समाज के सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक विकास की दिशा में ठोस पहल करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकजुटता में निहित होती है। आपसी सहयोग और संगठन के बल पर ही समाज अपनी समस्याओं का समाधान कर सकता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा सामाजिक समानता और सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करती है।

पूर्व राज्य मंत्री संजय विद्यार्थी ने शिक्षा को समाज की तरक्की का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि जब समाज शिक्षित होगा, तभी उसकी सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी मजबूत होगी। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

सम्मेलन की अध्यक्षता सेवानिवृत्त होम्योपैथिक विभाग के अधिकारी रामउजागिर शर्मा ने की। मुख्य वक्ता सपा प्रवक्ता डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने नंद, सेन एवं सविता समाज के ऐतिहासिक योगदान और गौरवशाली परंपराओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में समाज को अपनी पहचान, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा।

वक्ताओं ने कहा कि समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा, संगठन, सामाजिक चेतना और राजनीतिक सहभागिता को प्राथमिकता देनी होगी। समाज के लोगों से आपसी भेदभाव मिटाकर एक मंच पर आने तथा सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की गई।

सम्मेलन में विश्वकर्मा समाज बस्ती के जिलाध्यक्ष बैजनाथ शर्मा, इंजीनियर संजय शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, क्षत्रपाल शर्मा, रमेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, अभिनंदन शर्मा, पिंटू शर्मा, महेश शर्मा, गोविंद शर्मा, आलोक ठाकुर, बबलू शर्मा और रामप्रवेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages