<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 13, 2026

वरुण पाण्डेय के स्वागत में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार अभिनंदन


बस्ती। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वरुण पाण्डेय के प्रथम आगमन पर शुक्रवार को बस्ती में उत्सव जैसा माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा कार्यालय तक पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर वरुण पाण्डेय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, युवाओं को आगे बढ़ाने और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन के माध्यम से गांव-गांव संपर्क किया जाएगा।

उनके स्वागत में सिद्धि विनायक मैरेज हॉल, दक्षिण दरवाजा, पाण्डेय इंटर कॉलेज, रोडवेज, गांधीनगर, कम्पनीबाग और शास्त्री चौक सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भी उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामानन्द 'नन्हें', पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल, रवि सोनकर, अंकुर वर्मा, राना दिनेश प्रताप सिंह, ममता पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, अमृत कुमार वर्मा, प्रत्युष विक्रम सिंह, पिन्टू तिवारी, दुष्यंत विक्रम सिंह, अभिषेक कुमार, अरविन्द पाल, आशीष शुक्ल, दिलीप पाण्डेय, अमन शुक्ल, तारक जायसवाल, अभिनव उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages