<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 13, 2026

कोषागार बस्ती के सात कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, मुख्य कोषाधिकारी ने किया सम्मानित

बस्ती। कोषागार बस्ती के सात कर्मचारियों की सहायक एवं उप कोषाधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर गुरुवार को मुख्य कोषाधिकारी कक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति एवं कोषागार के कर्मचारियों ने नवपदोन्नत अधिकारियों का फूल-मालाओं और बुके देकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


निदेशक कोषागार, उत्तर प्रदेश लखनऊ के 7 नवंबर 2026 के आदेश के तहत कोषागार लेखाकार अखिलेश कुमार, शशिकान्त नन्दन, श्याम किशोर, उमेश चन्द्र सिंह, सौरभ केसरवानी एवं आलोक कुमार श्रीवास्तव तथा मुख्य रोकड़िया अजय कुमार गुप्ता को सहायक/उप कोषाधिकारी पद पर पदोन्नति मिली है। सभी पदोन्नत कार्मिकों ने कोषागार बस्ती में ही अपना नया कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

इस अवसर पर अंजू प्रसाद, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक कुमार श्रीवास्तव, आलोक वर्मा, हर्षित त्रिपाठी, सोनल श्रीवास्तव, रवि कुमार पाण्डेय, आकाश चौधरी, राजेश चौधरी, कविता श्रीवास्तव, अनुपम चौधरी, रवीन्द्र कुमार, अजीत कुमार, विमला देवी एवं हीरालाल सहित कोषागार के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages