<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 13, 2026

छठ महापर्व आस्था, त्याग और तपस्या का अनुपम प्रतीक : सूर्यदेव से सभी के सुख-समृद्धि की कामना


गोरखपुर।
लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की अनुपम धरोहर है। यह पर्व अटूट श्रद्धा, विश्वास, त्याग, तपस्या और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है। भगवान सूर्य, जो समस्त जीव-जगत को ऊर्जा, प्रकाश और जीवन प्रदान करते हैं, उनकी उपासना का यह महापर्व आस्था, धैर्य, अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश देता है।

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना और उदीयमान सूर्य का अभिनंदन करना हमारी सनातन परंपरा की अद्भुत विशेषता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में व्रती माताओं और बहनों की श्रद्धा, संकल्प, आत्मसंयम और कठिन तपस्या भारतीय नारी शक्ति की अद्भुत पहचान है। छठ पूजा परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की मंगलकामना और समस्त जनमानस के कल्याण के लिए समर्पित लोक आस्था का अनुपम उत्सव है।

इस पावन अवसर पर गोरखपुर की समस्त व्रती माताओं-बहनों, श्रद्धालुओं एवं देवतुल्य जनता, उत्तर प्रदेश के सभी प्रदेशवासियों, देशवासियों तथा विदेशों में रह रहे भारतीय परिवारों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी गईं।

भगवान सूर्यदेव और छठी मइया से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली बनी रहे। हर परिवार की मनोकामनाएं पूर्ण हों तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत हो।

No comments:

Post a Comment

Pages