<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 13, 2026

मतदाता साक्षरता क्लब की प्रतियोगिताओं में अंश राव और सुमैया खातून ने मारी बाजी


बस्ती।
शुक्रवार को श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज के सभागार में मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विजेताओं को प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज के अंश राव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेगम खैर कन्या इंटर कॉलेज की अरीबा खातून दूसरे तथा बाबूराम इंटर कॉलेज महुडर के आदित्य भट्ट तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं, ‘मतदान एवं शुद्ध मतदाता सूची की महत्ता’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में बेगम खैर कन्या इंटर कॉलेज की सुमैया खातून ने प्रथम, बाबूराम इंटर कॉलेज महुडर के आदित्य भट्ट ने द्वितीय तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की यशस्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में देवेन्द्र तिवारी, गिरीश चौबे, अजय कुमार, अन्नपूर्णा पाण्डेय, रीतू गुप्ता, राम मोहन सिंह, प्रियंका सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages