<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 13, 2026

पांच दिन से साधन सहकारी समिति पर डीएपी खाद का संकट, भटक रहे किसान


महादेवा (बस्ती)। साधन सहकारी समिति सोभनपार पर पिछले पांच दिनों से डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेती के महत्वपूर्ण समय में खाद की किल्लत के चलते किसान परेशान हैं। खाद मिलने की उम्मीद में किसान प्रतिदिन समिति का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन स्टॉक नहीं होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में बुवाई समेत अन्य कृषि कार्य तेजी से चल रहे हैं। ऐसे में डीएपी खाद की जरूरत अधिक है। समिति पर खाद नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों को उम्मीद थी कि सहकारी समिति से आसानी से खाद मिल जाएगी, लेकिन आपूर्ति बाधित होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।

समिति के सचिव विचित्रमणि ने बताया कि तीन नवंबर को डीएपी की 300 बोरी खाद आई थी, जिसका वितरण कर दिया गया है। अब समिति पर खाद का स्टॉक नहीं है। वहीं सहायक निबंधक (एआर) रविशंकर ने बताया कि खाद का भुगतान और डिस्पैच हो चुका है। शुक्रवार शाम तक खाद की लोडिंग हो जाएगी। इसके बाद समिति पर खाद उपलब्ध करा दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages