<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, November 24, 2026

मतदाता जोड़ो अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता - सूर्य प्रताप शाही

- प्रभारी मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ की संगठनात्मक बैठक, 16 दिसंबर तक चलेगा अभियान

बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं बस्ती के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येंद्र सिन्हा भी मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया।


बैठक में मतदाता जोड़ो अभियान पर विशेष जोर दिया गया। प्रभारी मंत्री ने बताया कि अभियान 16 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत युवाओं, महिलाओं और अन्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए उनका फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने और पात्र लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से लगातार मजबूत हो रहा है। संगठन की मजबूती में प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और सक्रियता के साथ करें। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने पर भी जोर दिया।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनप्रतिनिधियों और संगठन के बीच समन्वय तथा बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर हर्रैया विधायक अजय सिंह, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामानंद नन्हे, विधानसभा प्रभारी राम ललित चौधरी, राकेश मिश्र, प्रत्युष विक्रम सिंह, वीरेंद्र गौतम, अखण्ड प्रताप सिंह, दिलीप पाण्डेय, ब्रह्मदेव यादव, शिवानी सिंह, प्रेम प्रकाश चौधरी, अभिषेक कुमार गौतम, जिला मंत्री राकेश शर्मा, सुनील सिंह, राजेंद्र राजभर, सुरेंद्र कुमार चौधरी, विनय सिंह भारद्वाज, प्रदीप निषाद, नीलम गौड़, कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी, नीरज त्रिपाठी, मंजू श्रीवास्तव, वरुण पांडेय सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages