<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 23, 2026

12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से निपटेंगे मुकदमे


बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर आगामी 12 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जनपद न्यायालय, कलेक्ट्रेट मुख्यालय तथा सभी तहसील मुख्यालयों पर होगा। इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने दी।

उन्होंने बताया कि जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के मार्गदर्शन में आयोजित लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, चेक बाउंस से जुड़े मामले, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, श्रम एवं पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के विवाद, राजस्व मामले तथा वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

इसके अलावा किराया, सुखाधिकार, विशिष्ट अनुतोष, आर्बिट्रेशन तथा अन्य सिविल मामलों को भी शामिल किया जाएगा। सचिव ने बताया कि ऐसे सभी मामलों को अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में नियत कर आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराने का प्रयास किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages