<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, November 24, 2026

ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसाकर बुजुर्ग की हत्या का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के घूरापाली गांव में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और रोटावेटर भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, घूरापाली निवासी रामआजाद कन्नौजिया ने 23 नवंबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गिरीश चन्द्र साहनी ने उनके पिता पूर्णमासी कन्नौजिया को ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसाकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर मेंहदावल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को अभियुक्त गिरीश चन्द्र साहनी पुत्र लालमन साहनी निवासी माडर, थाना सहजनवां, जनपद गोरखपुर, हाल मुकाम घूरापाली, थाना मेंहदावल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर मय रोटावेटर बरामद कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार और कांस्टेबल अरुण यादव शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages