<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, November 24, 2026

पुलिस चौकी रेल विहार के नवनिर्मित भवन का डीआईजी और एसएसपी ने किया लोकार्पण


गोरखपुर। थाना शाहपुर क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी रेल विहार के भवन का मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज गोरखपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान अधिकारियों ने चौकी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


अधिकारियों ने बताया कि नवनिर्मित चौकी भवन से क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में भी सुविधा होगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ, थानाध्यक्ष शाहपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages