वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। धर्मशाला रोड स्थित चित्रगुप्त चौक के निकट भगवान चित्रगुप्त मंदिर में युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य महाआरती संपन्न हुई। मुख्य यजमान के रूप में प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर महाआरती की। मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया।
इस अवसर पर युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विगत कई वर्षों से प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को संध्या समय भगवान चित्रगुप्त जी की महाआरती निरंतर आयोजित की जा रही है। इस बार दीपावली पर्व पड़ने के कारण सोमवार को महाआरती का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की महाआरती में शामिल होकर श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करते हैं।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी 11 नवंबर को मंदिर में परंपरागत रूप से कलम-दवात पूजन का आयोजन किया जाएगा।
महाआरती में शिवनंदन श्रीवास्तव, कुमार संकल्प श्रीवास्तव, हर्षिता श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, कशिश श्रीवास्तव, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, डीके सक्सेना, शिक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव, चेतना सक्सेना, साक्षी श्रीवास्तव, कायस्थ सेवा ट्रस्ट के संयोजक राजेश कुमार श्रीवास्तव, किरन खरे, रित्विक राज श्रीवास्तव, स्वास्तिक श्रीवास्तव, शुभ श्रीवास्तव, अथर्व श्रीवास्तव, इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव, विनायक श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव और कंचन पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment