कलवारी,बस्ती। मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे थाना क्षेत्र के दुबौली दूबे के निकट एक सड़क हादसे में ओम पुत्र विश्वनाथ यादव, निवासी ग्राम मझा खुर्द, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए घायल युवक को अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कलवारी पहुंचाया।
सीएचसी कलवारी में चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
डॉ. प्रेम त्रिपाठी की इस तत्परता से घायल युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली। स्थानीय लोगों ने भी इस मानवीय पहल की सराहना की।
No comments:
Post a Comment