गोरखपुर। मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए गोरखपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने थाना राजघाट क्षेत्र के अंतर्गत मूर्ति विसर्जन स्थलों एवं विसर्जन मार्गों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही विसर्जन मार्गों की स्थिति का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली सहित अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
गोरखपुर पुलिस का उद्देश्य मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।

No comments:
Post a Comment