<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 12, 2026

राजन सिंह सूर्यवंशी को मिला ‘कर्मवीर राष्ट्रीय अवार्ड-2026’


वाराणसी। भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी को काशी में राष्ट्रीय संस्कार सेवा भारती की ओर से आयोजित भव्य समारोह में ‘कर्मवीर राष्ट्रीय अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए राजन सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित लोगों का सम्मान करना सराहनीय पहल है। यह सम्मान उनके साथ पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का भी गौरव है। उन्होंने कहा कि भारतीय अपना समाज पार्टी गरीबों, शोषितों और वंचितों की आवाज बनकर जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भीमसेन सिंह, एडवोकेट अमित सिंह, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सिंह, प्रदेश महासचिव संजय पांडेय एवं गोरखपुर जिलाध्यक्ष इंदुधर पांडेय को भी सम्मानित किया गया। सूर्यवंशी ने आयोजकों के प्रति आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages