<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 12, 2026

कुआनो नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम को मिलेगी नई धार, अमहट घाट पर 13 को सजेगी भव्य कुआनो आरती


बस्ती। कुआनो नदी के संरक्षण, स्वच्छता और प्रदूषण से मुक्ति के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली भव्य कुआनो आरती की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार, 13 नवंबर को अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर के निकट शाम पांच बजे से श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए चित्रांश क्लब की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं।

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए चित्रांश क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगुप्त के शिवनगर तुरकहिया स्थित आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की और सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां तय कीं।

चित्रांश क्लब के अध्यक्ष शेष नारायण गुप्ता एवं महिला विंग अध्यक्ष संजू श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष कुआनो आरती को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विधिवत भव्य आरती, मनमोहक झांकी, भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के शामिल होने की उम्मीद है।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन करना नहीं, बल्कि कुआनो नदी के अस्तित्व, स्वच्छता और पर्यावरणीय महत्व के प्रति समाज को जागरूक करना भी है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। कुआनो आरती के माध्यम से लोगों को नदी संरक्षण का संकल्प लेने और इसे प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग करने का संदेश दिया जाएगा।

तैयारी बैठक में दिनेश श्रीवास्तव 'मास्टर साहब', संरक्षक अंकुर वर्मा, संतोष सिंह, रामकमल सिंह, राजन गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, रत्नाकर श्रीवास्तव 'आदर्श', प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, राम गोपाल गुप्ता, दीपू श्रीवास्तव, अतुल कुमार दद्दुल, रेखा चित्रगुप्त, सर्वेश श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ल 'पप्पू', लक्ष्मी अरोरा, संध्या दीक्षित, अर्चना श्रीवास्तव, शैल पाण्डेय, सुमन श्रीवास्तव, रागिनी गुप्ता, संज्ञा श्रीवास्तव, अतुल चित्रगुप्त, उमंग शुक्ला, वरुण यादव, डॉ. वी.के. श्रीवास्तव, शेष नारायण गुप्ता, मुजीब अंसारी, अयाजुर्रहमान, जी. रहमान, डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति एवं करुण सिंह सहित चित्रांश क्लब के पदाधिकारी, सदस्य तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages