<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 12, 2026

संत कबीर नगर में 1019 मतदान केंद्र और 1597 मतदेय स्थल निर्धारित

संत कबीर नगर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनुज मलिक ने बताया कि जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों की कुल संख्या भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के बाद प्रकाशित कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 312-मेहदावल में 363 मतदान केंद्र और 569 मतदेय स्थल, 313-खलीलाबाद में 343 मतदान केंद्र और 542 मतदेय स्थल तथा 314-धनघटा (अजा) में 313 मतदान केंद्र और 486 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार जनपद में कुल 1019 मतदान केंद्र और 1597 मतदेय स्थल हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग से अनुमोदित अंतिम सूची संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों (तहसील कार्यालयों), जिला निर्वाचन कार्यालय तथा जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://sknagar.nic.in/deo-portal/ पर आम जनता के अवलोकन के लिए उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment

Pages