वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी की जीत पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने उन्हें बधाई देते हुए शिक्षक समाज के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि ध्रुव त्रिपाठी के अनुभव, शिक्षक हितों के प्रति उनकी सक्रियता और केंद्र व प्रदेश सरकार के शिक्षक कल्याण के प्रयासों पर शिक्षकों ने अपना विश्वास जताया है।
विनोद राय ने कहा कि शिक्षक समाज का सम्मान, उनकी समस्याओं का समाधान और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ध्रुव त्रिपाठी शिक्षकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और उनकी समस्याओं को विधान परिषद में प्रभावी ढंग से उठाकर समाधान के लिए सार्थक पहल करेंगे।ध्रुव त्रिपाठी की जीत पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, युधिष्ठिर सिंह, राधेश्याम पांडेय, राजेश गुप्ता, रणजीत राय बड़े, हरिचरण कुशवाहा, राजेंद्र पांडेय और कृष्णगोपाल जायसवाल ने बधाई दी। क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव और भास्कर निषाद सहित क्षेत्रीय मंत्री बृजेश राम त्रिपाठी, हरिकेश गुप्ता, ध्रुव श्रीवास्तव, सुनीता अग्रहरि, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, कन्हैया पासवान, डॉ. बंधु प्रसाद बेलदार, राजेश पाल चौधरी और वैभव पांडेय ने भी प्रसन्नता जताई।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, सह मीडिया प्रभारी समरेंद्र विक्रम सिंह और चंदन आर्या, आईटी क्षेत्रीय संयोजक समीर श्रीवास्तव, सोशल मीडिया संयोजक सूरज निगम, पंकज जायसवाल और पवन चतुर्वेदी ने भी ध्रुव त्रिपाठी को जीत की बधाई दी।

No comments:
Post a Comment