<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 11, 2026

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में बनी रणनीति



बस्ती। भारतीय अभिलाषा पार्टी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। रविवार को प्रेस क्लब सभागार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में देश और प्रदेश की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए पार्टी की भावी रणनीति और संगठन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम न बनाकर जनहित, जनसम्मान, समान अवसर और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। पार्टी आम नागरिकों की समस्याओं को समझने, उनकी आवाज को उचित मंच प्रदान करने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, लघु उद्योग, किसान हित और सामाजिक न्याय पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। भारतीय अभिलाषा पार्टी एक जिम्मेदार राजनीतिक विकल्प के रूप में जनता के बीच अपनी पहचान स्थापित करना चाहती है। पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाने और सकारात्मक सोच के साथ बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करेगी।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन का विस्तार करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ओम नाथ चौहान, हरिभजनलाल श्रीवास्तव, बाबूराम, हरिवंश पटेल, रामकेश, प्रेमशंकरलाल श्रीवास्तव, रामसहाय, रजवन्त सिंह, महबूब आलम, राम प्रताप सिंह, यशवन्त सिंह रोलू, रवी सिंह, प्रमोद सिंह, जानकी प्रसाद राव, अभयदेव शुक्ल, राजन सिंह सूर्यबंशी, इन्दूधर पाण्डेय और राधारमण उपाध्याय सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages