बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की दिवंगत माताजी यशोदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने बस्ती जिले के ग्राम तेलियाजोत स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
मुख्यमंत्री के आगमन पर वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिन्हा, विधायक अजय सिंह, दयाराम चौधरी, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अमृत कुमार वर्मा, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेंद्र राजभर, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय 'नीरज', विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार मिश्र तिवारी, नीरज त्रिपाठी, राजेश कमलापुरी, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय पांडे राजू, सुशील सिंह, विशुद्धानंद तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, विनय यादव, मनोज सिंह, तारक जायसवाल, अनिल दुबे, पुष्करादित्य सिंह, गौरव तिवारी, राजकुमार शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्याम बिहारी गौड़, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामानंद नन्हे, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, पूर्व विधायक संजय जायसवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा डॉ. रोली सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment