वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 310 बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भावी विधायक प्रत्याशी राकेश चतुर्वेदी का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता के साथ वह ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं।
इसी क्रम में राकेश चतुर्वेदी ने कोडरा पाण्डेय, सिहारी, हड़िया और लबनापार में आयोजित मां भगवती के जागरण, पूजन-अर्चन और भंडारे में शामिल होकर श्रद्धा व्यक्त की। विभिन्न गांवों में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और जनसेवा से जुड़ी अपनी अपेक्षाएं भी उनके सामने रखीं।
नवरात्रि के धार्मिक माहौल में विभिन्न गांवों में उनकी मौजूदगी से जनसंपर्क अभियान को गति मिलती दिखाई दी। उनके समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र की जनता के बीच लगातार पहुंचकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना अभियान का प्रमुख हिस्सा है।
धार्मिक आयोजनों में सहभागिता के साथ गांव-गांव ग्रामीणों से संवाद का यह सिलसिला बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में राकेश चतुर्वेदी की राजनीतिक सक्रियता को चर्चा में बनाए हुए है।

No comments:
Post a Comment