गोरखपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत गोरखनाथ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा छह वर्षीय बालिका को महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक छह वर्षीय बालिका स्कूल से घर आने के बाद घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद थाने पर सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना गोरखनाथ पुलिस की टीम सक्रिय हो गई और तत्काल बालिका की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सूचना मिलने के करीब दो घंटे के भीतर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व में की गई। बालिका की बरामदगी में उपनिरीक्षक हैदर अली खान, मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक दीपशिखा वर्मा, कांस्टेबल राम हरख चौहान और कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment