<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 27, 2026

वैदिक गणित एवं विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने दिखाए नवाचार, कई प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग में शिशु शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रान्त के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय वैदिक गणित, ज्ञान-विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव-2026 में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित और नवाचार से जुड़े आकर्षक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। मंगलवार को विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री राम मनोहर ने विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन कर उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को नए प्रयोग करने और अपने मॉडलों को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर शिशु शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक राम सिंह, गोरखपुर संभाग के संभाग निरीक्षक अजय कुमार दूबे तथा बलिया संभाग के संभाग निरीक्षक कन्हैया चौबे ने भी प्रोजेक्ट देखे। अजय कुमार दूबे ने कहा कि अनुशासन सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। ज्ञान-विज्ञान मेला विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रयोगशीलता और रचनात्मकता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। क्रियात्मक अध्ययन से विषयों को समझना आसान होता है और प्रतिभा निखरती है।

महोत्सव का शुभारंभ 26 अक्टूबर की संध्या को हुआ। इसमें पांच संकुलों के 479 भैया-बहन और सात आचार्य बंधु-भगिनी प्रतिभाग कर रहे हैं। वैदिक गणित, विज्ञान, संस्कृति ज्ञान, प्रश्नमंच, गणित प्रदर्श, नवाचारित प्रोजेक्ट और आशुभाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

समाचार लिखे जाने तक तरुण वर्ग के संस्कृति ज्ञान प्रश्नमंच में बस्ती के हिमांशु पटेल, नवाचारित प्रोजेक्ट में देवरिया के कृष्णा चौरसिया और आशुभाषण में अंशिका सिंह प्रथम रहे। गणित प्रदर्श में बस्ती संकुल ने बाजी मारी। किशोर वर्ग के विज्ञान प्रश्नमंच में देवरिया के कृष्णा गुप्ता तथा गणित पत्रवाचन में गोरखपुर की नंदनी पाण्डेय प्रथम रहीं। बाल वर्ग के विज्ञान प्रश्नमंच में बस्ती के कुशाग्र पाठक ने पहला स्थान प्राप्त किया। शिशु वर्ग के संस्कृति ज्ञान प्रश्नमंच में बलिया और विज्ञान प्रदर्श में गोरखपुर संकुल प्रथम रहा।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अंशुमान त्रिपाठी ने किया तथा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने आभार व्यक्त किया। महोत्सव का समापन 28 अक्टूबर को होगा। शेष प्रतियोगिताओं के परिणाम भी इसी दिन आने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Pages