<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 28, 2026

जीआरपी गोंडा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार


गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी थाना गोंडा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी नगीनाथ चमारगांता (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपी संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र का निवासी है।

जीआरपी पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाना गोंडा में मुकदमा अपराध संख्या 141/2009 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी गंगाराम ठाकुर, उपनिरीक्षक आशीष कुमार पाण्डेय और कांस्टेबल माधवेश तिवारी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

No comments:

Post a Comment

Pages