<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 24, 2026

निर्वाचन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सेक्टर अधिकारियों को मुस्तैदी के निर्देश - डीएम

- मतदान केंद्रों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर कमियां दूर कराने के निर्देश


बस्ती। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का प्रभावी पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण में अधिकारियों को मतदान केंद्रों की स्थिति, मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्रीय भ्रमण से संबंधित दायित्वों की जानकारी दी गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि वे अपने आवंटित क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लें। जहां भी कोई कमी मिले, वहां संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समय रहते उसका समाधान सुनिश्चित कराएं।

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अध्ययन करें। अपने क्षेत्रों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पूरी रखें, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

उन्होंने अधिकारियों को प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि निर्वाचन से जुड़ी किसी भी समस्या या सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए। सभी अधिकारी अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह रहें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के साथ मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करना और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना रहा।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी मानसी दहिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, नौशीन, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रद्युम्न कुमार, अहमद फरीद खान, हिमांशु कुमार, उमाकान्त तिवारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages