गोरखपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खजनी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नदीम अंसारी पुत्र समीउल्लाह अंसारी, निवासी रामपुर मलौली, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध थाना खजनी में मुकदमा संख्या 343/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 352, 351(3) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक खजनी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशीष यादव और कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment