<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 20, 2026

चंडीगढ़-बरौनी के बीच छह फेरे लगाएगी त्योहार विशेष ट्रेन, गोरखपुर में भी ठहराव

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। आगामी त्योहारों में रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने चंडीगढ़-बरौनी-चंडीगढ़ के बीच वाया गोरखपुर साप्ताहिक आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन दोनों दिशाओं में छह-छह फेरे लगाएगी, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04536 चंडीगढ़-बरौनी साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 23 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चंडीगढ़ से रात 11:45 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन रात 12:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी स्टेशनों पर रुकेगी। गोरखपुर में इसका आगमन अगले दिन शाम पांच बजे होगा।

वापसी में गाड़ी संख्या 04535 बरौनी-चंडीगढ़ साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 25 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को बरौनी से सुबह 2:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोरखपुर सुबह 10:20 बजे पहुंचेगी और 10:20 बजे ही चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव के बाद ट्रेन अगले दिन सुबह 3:35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, इस विशेष ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 11, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के तीन तथा जनरेटर सह लगेज यान के दो कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।

No comments:

Post a Comment

Pages