<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 20, 2026

बस्ती में 25 अक्टूबर को जिला स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25 अक्टूबर को जिला स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें 30 वर्ष से लेकर 100 वर्ष तक के वरिष्ठ खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में चयनित महिला एवं पुरुष खिलाड़ी 31 अक्टूबर और एक नवंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।

उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को स्टेडियम परिसर में आयोजित आयोजन समिति की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए विभिन्न निर्णय लिए गए।

प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000, 5000 और 10,000 मीटर की दौड़ सहित लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और हैमर थ्रो जैसी स्पर्धाएं आयोजित होंगी। विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी इन स्पर्धाओं में अपना कौशल प्रदर्शित करेंगे।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं बस्ती मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की जिला सचिव नीलू मिश्रा वर्चुअल माध्यम से शामिल हुईं। इस दौरान राना दिनेश प्रताप सिंह, भीमसेन सिंह, साबरा बेगम, राकेश पांडेय गुरुजी, वंदना सिंह, रमेश गुप्ता, चंद्र भूषण सिंह, विनोद कुमार, विक्रम प्रताप सिंह, रज्जाक शाह और सुनील सिंह ने आयोजन को लेकर अपने विचार रखे।

No comments:

Post a Comment

Pages