वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय संत कबीर नगर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश ने बताया कि निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 05547-226098 जारी किया गया है। यह कंट्रोल रूम अवकाश के दिनों सहित प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक सक्रिय रहेगा।
उन्होंने बताया कि मतदान दिवस 23 अक्टूबर 2026 को कंट्रोल रूम सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक संचालित होगा। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या होने पर संबंधित व्यक्ति निर्धारित समय में दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment