<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 20, 2026

विजयदशमी पर गोरखपुर के सभी बोर्डों के स्कूलों में 21 अक्टूबर को अवकाश

गोरखपुर। विजयदशमी त्योहार एवं मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर जिले के सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में 21 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने 20 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया।

जिलाधिकारी गोरखपुर से प्राप्त अनुमति के क्रम में जारी आदेश में कहा गया है कि विजयदशमी एवं मूर्ति विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इसके तहत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद, संस्कृत शिक्षा बोर्ड सहित अन्य सभी मान्यता प्राप्त बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय इस आदेश के दायरे में आएंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

No comments:

Post a Comment

Pages