<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 19, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे में स्वच्छता अभियान तेज, यात्रियों से संवाद कर लिया जा रहा फीडबैक


गोरखपुर। भारतीय रेल पर 02 से 31 अक्टूबर तक चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर सहित तीनों मंडलों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 19 अक्टूबर को रेलवे परिसरों, कार्यालयों, स्टेशनों और अन्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
अभियान के तहत तीनों मंडलों के स्टेशनों पर यात्रियों एवं आमजन से जनसंवाद कर स्वच्छता, कचरे के उचित निस्तारण और स्वच्छ रेलवे परिसर के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही यात्रियों से सफाई व्यवस्था को लेकर सुझाव और फीडबैक प्राप्त किए जा रहे हैं, ताकि आवश्यक सुधार कर स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
रेलवे प्रशासन का उद्देश्य स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के माध्यम से यात्रियों को रेलवे परिसर स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages