गोरखपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच गोरखपुर की बैठक रविवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने स्थित पंत पार्क में आयोजित हुई। बैठक में आगामी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा की गई और संगठन की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता अवनिंद्र कुमार सिंह एवं संजय राज सिंह ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बीते 25 सितंबर को पेंशन संकल्प दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित रैली में गोरखपुर से सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने भाग लिया था। भारी बारिश के बावजूद रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारियों की भागीदारी ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग के प्रति उनके दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित किया। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी एकजुट हैं और इस संघर्ष को आगे भी जारी रखा जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष संतोष पाठक एवं राजकुमार ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद शिक्षक-कर्मचारी लखनऊ में डटे रहे। यह उनकी एकजुटता और पुरानी पेंशन बहाली के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस दौरान रैली में शामिल होने वाले सभी संगठनों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में सुनील कुमार दुबे, अवनिंद्र कुमार सिंह, राजकुमार, संतोष पाठक, ज्ञान प्रकाश सिंह, अर्जुन गुप्ता, वरुण दुबे, पवन तिवारी, संजय राज, शिव प्रसाद शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, सचिन कुमार राहुल, इस्तियाक अहमद, विजय कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment