<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 13, 2026

23 अक्टूबर को होगा परिवहन मेला, मौके पर मिलेंगी कई सुविधाएं


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। परिवहन विभाग की ओर से मंडल मुख्यालय पर प्रथम परिवहन मेले का आयोजन 23 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मेले में वाहन स्वामियों और आम नागरिकों को पंजीकरण, फिटनेस, परमिट नवीनीकरण, कर भुगतान, चालान निस्तारण और अन्य परिवहन सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही शासन की ओर से निर्धारित शर्तों के अनुसार शास्ति में छूट की जानकारी भी दी जाएगी।

संभागीय परिवहन अधिकारी के अनुसार, परिवहन आयुक्त के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर चरणबद्ध तरीके से परिवहन मेले आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य विभागीय राजस्व में वृद्धि के साथ नागरिकों को सरल, सुगम और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है।

परिवहन मेले में बकाया वसूली, शास्ति छूट, पंजीकरण, फिटनेस, परमिट और स्क्रैप किए गए पुराने वाहनों के स्थान पर नए वाहनों के तत्काल पंजीकरण के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। पात्र वाहन स्वामियों को अग्रिम कर और वन टाइम टैक्स जमा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। नागरिकों को एटीएस, आरवीएसएफ, एडीटीसी और एचएसआरपी सहित परिवहन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग में भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

परिवहन विभाग का मानना है कि इन मेलों से लंबित कर एवं अन्य बकायों की वसूली में तेजी आएगी और लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मेले में नागरिकों को विभागीय सेवाओं का लाभ एक ही परिसर में मिल सकेगा।

संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदुद्दीन ने बताया कि मंडल में आगामी परिवहन मेलों का आयोजन 27 नवंबर 2026 और 26 दिसंबर 2026 को भी किया जाएगा। उन्होंने वाहन स्वामियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे मेले में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपने वाहनों से संबंधित लंबित कार्यों का निस्तारण कराएं।

No comments:

Post a Comment

Pages