वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। धर्मशाला रोड स्थित चित्रगुप्त चौक के निकट भगवान चित्रगुप्त मंदिर में रविवार की संध्या भगवान चित्रगुप्त की महाआरती श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। महाआरती युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित की गई। मुख्य यजमान के रूप में के. विनायक श्रीवास्तव ने विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त का पूजन कर महाआरती में सहभागिता की। पूजन एवं महाआरती मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद ने संपन्न कराई।
इस अवसर पर युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने श्रद्धालुओं को बताया कि विगत कई वर्षों से प्रत्येक माह के दूसरे रविवार की संध्या को भगवान चित्रगुप्त की महाआरती का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की आराधना और महाआरती में शामिल होने से मन को शांति मिलती है तथा जीवन के कष्टों से मुक्ति की अनुभूति होती है।
महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
महाआरती में कैलाशी इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, शुभ श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ सिन्हा, राहुल, कंचन पांडेय सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment