<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 16, 2026

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. रत्ना पांडेय का जोरदार स्वागत


गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बुधवार को नवनियुक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. रत्ना पांडेय का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से डॉ. रत्ना पांडेय का अभिनंदन कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य कर रहा है। पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डॉ. रत्ना पांडेय के अनुभव एवं सक्रिय भूमिका से प्रदेश स्तर पर संगठन की आवाज को और मजबूती मिलेगी।

स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष डोली त्यागी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुशांत गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, रूबी मलिक, सीमा नाज़रीन, उपाध्याय, हाजी खुर्शीद, सुरेंद्र शर्मा, रियाज सैफी, त्रिलोक भाई, इरफान नेताजी, मामराज, उदय सिंह पाल, विकास त्यागी (मुरादनगर), हरेंद्र बाबा, आशुतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages